गोरखपुर
नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन, विशाल भंडारे में उमड़े हजारों श्रद्धालु
बेलघाट, गोलाबाजार, गोरखपुर। बेलघाट ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेलांव-शाहपुर में चल रही नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का सोमवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें गांव और क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
आरती, हवन और पूर्णाहुति के साथ समापन
कथा के समापन से पूर्व श्रीमद्भागवत ग्रंथ की आरती, हवन और पूर्णाहुति की गई। इसके बाद कथा वाचक आचार्य हरिमंगल पराशर ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। आयोजन के अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर मौजूद रहे।
धर्म की रक्षा पर दिया संदेश
कथा वाचक आचार्य हरिमंगल पराशर ने अंतिम दिन ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ विषय पर प्रवचन किया। उन्होंने कहा कि जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म स्वयं उसकी रक्षा करता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सत्य, संस्कार और कर्तव्य के मार्ग पर कायम रहने का संदेश दिया।
सही मार्ग पर डटे रहने की अपील
आचार्य ने कहा कि जीवन में कठिन परिस्थितियां आने पर भी व्यक्ति को अपने धर्म और संस्कारों से विचलित नहीं होना चाहिए। उन्होंने संदेश दिया कि भीड़ यदि गलत रास्ते पर जा रही हो तो भी व्यक्ति को सही मार्ग पर डटे रहना चाहिए।
ग्रामवासियों की रही सहभागिता
श्रीमद्भागवत कथा की मुख्य यजमान बेलांव-शाहपुर की प्रशासक श्रीमती उर्मिला देवी एवं जिगनिया शाहपुर के प्रशासक उदय प्रताप सिंह सहित समस्त ग्रामवासी रहे। आयोजन में ग्रामीणों ने सहयोग किया।
आयोजन में इन लोगों की रही भूमिका
आयोजन की सफलता में वायुनंदन मिश्रा, दुर्गा प्रसाद चौहान, दीपेंद्र पांडे, दीपक भट्ट, राजन वर्मा, अमित सिंह, श्याम नंदन मिश्रा, भोला वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, टिंकू सिंह, अनिल पांडे, जय सिंह चौहान, गोरख चौहान, रिशु सिंह, नितिन श्रीवास्तव, नरेश वर्मा, रौनक पांडे, पवन वर्मा, दीपक पटवा, सरवन जायसवाल, सीताराम पटवा, पप्पू प्रजापति और सरवन पटवा सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
