Connect with us

आजमगढ़

अजेंद्र राय को प्रदेशीय विद्यालयी बैडमिंटन-टेबल टेनिस प्रतियोगिता में फील्ड ऑफिसर की जिम्मेदारी

Published

on

Loading...
Loading...

a

आजमगढ़। जिले के खेल जगत के लिए गौरव की बात है कि आजमगढ़ के अजेंद्र राय को बरेली में 23 से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली प्रदेशीय विद्यालयी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में फील्ड ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्षीय आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे।

व्यवस्थाओं के निरीक्षण की जिम्मेदारी

अजेंद्र राय को प्रतियोगिता शुरू होने से एक दिन पूर्व आयोजन स्थल पर पहुंचकर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करना होगा। इसमें आयोजन स्थल, खेल उपकरणों की उपलब्धता, निर्णायकों की स्थिति, खिलाड़ियों के पात्रता परीक्षण, आधार अद्यतन और अभिलेखीकरण समेत अन्य व्यवस्थाओं का सत्यापन शामिल है।

निष्पक्ष टीम चयन में करेंगे सहयोग

उन्हें संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं मंडलीय क्रीड़ा सचिव के साथ समन्वय स्थापित कर प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसके साथ ही उत्कृष्ट एवं निष्पक्ष टीम के चयन में सहयोग करना भी उनकी जिम्मेदारी होगी।

सत्येंद्र उपाध्याय को भी जिम्मेदारी

इसी क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद आजमगढ़ के सत्येंद्र उपाध्याय को 14, 17 और 19 वर्षीय बालिका वर्ग की टीम के चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों के मनोनयन से आजमगढ़ के शिक्षा एवं खेल जगत में खुशी का माहौल है।

Advertisement

दिसंबर में प्रस्तावित है राष्ट्रीय प्रतियोगिता

आजमगढ़ के खेल विशेषज्ञों को प्रदेश स्तर की विद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलना जिले के लिए गौरव का विषय बताया जा रहा है। आगामी दिसंबर में बरेली में ही 17 वर्षीय आयु वर्ग की राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता भी प्रस्तावित है। ऐसे में अजेंद्र राय और सत्येंद्र उपाध्याय की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

शिक्षा और खेल जगत ने दी शुभकामनाएं

दोनों के अनुभव और जिम्मेदारियों से विद्यालयी खेलों के आयोजन, खिलाड़ियों के चयन तथा प्रतियोगिताओं की निष्पक्षता और गुणवत्ता को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है। उनके मनोनयन पर एडी बेसिक मनोज कुमार मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक, मंडलीय क्रीड़ा सचिव दिनेश सिंह, जिला खेल प्रभारी विनोद कुमार सिंह, जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके सत्यन, राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रवीण सिंह, पुनीत राय, जिला बैडमिंटन संघ आजमगढ़ के अध्यक्ष डॉ. डीपी राय, सचिव डॉ. पीयूष कुमार सिंह सहित शिक्षा एवं खेल जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page