भदोही
घर के बाहर खड़ी बाइक उठा ले गए चोर
Loading...
Loading...
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के अमवा गांव में हाईवे किनारे घर के बाहर खड़ी अपाचे बाइक बुधवार रात चोरी हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
दो घंटे में गायब हो गई बाइक
अमवा निवासी राशिद अली ने रात करीब साढ़े 10 बजे अपनी अपाचे बाइक घर के बाहर खड़ी की और सोने चले गए। करीब 12 बजे उनका छोटा भाई काम से घर लौटा तो बाइक मौके से गायब मिली।
Loading...
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
बाइक गायब मिलने पर परिजनों ने पीआरवी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस चोरों की पहचान और बाइक की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
Continue Reading
