Connect with us

भदोही

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर वृद्धजनों में बांटी मिठाई

Published

on

Loading...
Loading...

गोपीगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को गोपीगंज स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। इस दौरान वृद्धजनों को मिठाई वितरित करने के साथ भोजन कराया गया।

वृद्धजनों के साथ साझा की खुशियां

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने वृद्धजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया। आयोजकों ने वृद्धजनों के प्रति सम्मान और सेवा भाव का संदेश दिया।

Loading...

प्रधानमंत्री के कार्यकाल पर चर्चा

इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और उनके कार्यकाल से जुड़ी उपलब्धियों पर चर्चा की। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का संदेश दिया गया।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, स्वच्छ भारत मिशन नेहा कपूर, नगर पालिका परिषद गोपीगंज के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, अधिशासी अधिकारी बीना सिंह, भाजपा नेता नागेंद्र सिंह, भाजपा नेता सुनील मिश्रा सहित वृद्धाश्रम के कर्मचारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page