Connect with us

भदोही

सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और जनभागीदारी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ विभिन्न कार्यक्रमों के साथ हुआ। इसके तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से विभूति नारायण इंटर कॉलेज, ज्ञानपुर में विकास प्रदर्शनी लगाई गई।

जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिलाधिकारी शैलेष कुमार और मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला समेत अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया।

योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी

प्रदर्शनी में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास, रोजगार, आवास, सड़क, पेयजल, स्वच्छता और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। गरीब, किसान, महिला, युवा और जरूरतमंद वर्गों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी भी लोगों को दी गई।

महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर

प्रदर्शनी में वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, मिशन शक्ति केंद्र, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, स्वयं सहायता समूहों और विद्युत सखियों सहित महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं के आंकड़े प्रदर्शित किए गए। किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, पीएम कुसुम, ड्रोन आधारित खेती और एफपीओ से संबंधित जानकारी भी दी गई।

Advertisement

जनभागीदारी को बताया अहम

जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य केवल उपलब्धियों को दिखाना नहीं, बल्कि आमजन को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सुविधाओं और अधिकारों से जोड़ना भी है। उन्होंने विकास प्रक्रिया में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

विद्यार्थियों और लोगों ने देखी प्रदर्शनी

प्रदर्शनी देखने पहुंचे विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और योजनाओं की जानकारी ली। जनप्रतिनिधियों ने भी प्रदर्शित योजनाओं और विकास कार्यों का जायजा लिया। अधिकारियों के अनुसार सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page