Connect with us

गाजीपुर

आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

19 सितंबर को जखनियां में स्वर्ण समाज का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा जाएगा पत्रक

जखनियां (गाजीपुर)। यूजीसी रोलबैक और आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर 19 सितंबर को जखनियां में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय स्वर्ण मोर्चा के बैनर तले अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, युवा ब्राह्मण महासभा, कायस्थ महासभा गाजीपुर और स्वर्ण समाज के सहयोग से किया जाएगा।

स्वर्ण आयोग के गठन की मांग

आयोजकों की प्रमुख मांगों में आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने के साथ स्वर्ण आयोग के गठन की मांग शामिल है। आयोजकों का कहना है कि मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाई जाएगी।

एसडीएम के माध्यम से भेजेंगे पत्रक

धरना-प्रदर्शन जखनियां रेलवे स्टेशन मैदान में सुबह 10 बजे से प्रस्तावित है। प्रदर्शन के बाद उपजिलाधिकारी जखनियां के माध्यम से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा जाएगा।

अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील

आयोजकों ने स्वर्ण समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अपने हक और अधिकार के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना सभी का कर्तव्य है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page