Connect with us

गाजीपुर

भाजपा काशी क्षेत्रीय मंत्री डॉ. विजय यादव का भव्य स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

कटघरा से शादियाबाद और मनिहारी तक कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया अभिनंदन

गाजीपुर/शादियाबाद। भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री का नवीन दायित्व मिलने के बाद डॉ. विजय यादव के प्रथम गाजीपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। कटघरा से शादियाबाद थाना चौराहा और मनिहारी तक कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

शादियाबाद थाना चौराहे पर समाजसेवी कोमल यादव व रियाज अहमद प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से डॉ. विजय यादव का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के नारों से चौराहा गूंज उठा। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और क्षेत्रीय मंत्री राजेश राजभर का भी अभिनंदन किया गया।

डॉ. विजय यादव ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि संगठन में मिला दायित्व सेवा और जिम्मेदारी का अवसर है। उन्होंने जनसेवा के साथ बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, रुपजन्य गुप्ता, महामंत्री शैलेश सिंह काकन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page