Connect with us

गाजीपुर

वांछित अभियुक्त राकेश कुमार गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

रेवतीपुर पुलिस ने धारा 108 बीएनएस के मामले में की कार्रवाई

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवतीपुर पुलिस ने धारा 108 बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को रेवतीपुर पट्टी तेजमल राय स्थित बारात घर के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक रेवतीपुर मय हमराह क्षेत्र में अभियान के तहत कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान थाना रेवतीपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 101/2026, धारा 108 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राकेश कुमार (30) पुत्र छविनाथ राम, निवासी ग्राम रेवतीपुर, थाना रेवतीपुर, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास थाना रेवतीपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 101/2026, धारा 108 बीएनएस से संबंधित है।

अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना रेवतीपुर के प्रभारी निरीक्षक मय हमराह शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page