Connect with us

गाजीपुर

25 हजार के इनामी गैंगस्टर को तमंचे के साथ पकड़ा

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर)। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भांवरकोल पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर नाजिर हुसैन उर्फ गब्बर नट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

बीरपुर मोड़ से हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम 10 सितंबर की रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी गैंगस्टर बीरपुर मोड़ के पास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर रात 2:13 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में तमंचा और कारतूस मिला।

आर्म्स एक्ट में मुकदमा

पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय नाजिर हुसैन उर्फ गब्बर नट पुत्र आलिम हुसैन उर्फ पेड़ा ग्राम मनिया, थाना भांवरकोल का निवासी है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 189/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

सात मुकदमों का आपराधिक इतिहास

पुलिस ने बताया कि नाजिर के खिलाफ भांवरकोल और गहमर थानों में आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत सात मुकदमे वर्ष 2017 से 2026 के बीच दर्ज हैं।

पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, कांस्टेबल सुमित कुमार, आशीष कुमार और आदित्य मिश्रा शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page