Connect with us

गाजीपुर

जमानिया ब्लॉक तिराहे पर भीषण आग, पांच दुकानें जलकर राख

Published

on

Loading...
Loading...

बिजली विभाग ने तत्काल आपूर्ति बंद कर टाला बड़ा हादसा, दुकानदारों को लाखों का नुकसान

जमानिया (गाजीपुर)। जमानिया ब्लॉक तिराहे पर सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास स्थित पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से पांचों दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। हादसे में दुकानदारों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को सामान बाहर निकालने तक का मौका नहीं मिल सका। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

बिजली विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा

आग की सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने बिना समय गंवाए तत्काल प्रभावित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी। समय रहते बिजली कटने से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विद्युत आपूर्ति समय पर बंद नहीं की जाती तो हाई-वोल्टेज तारों के संपर्क में आने से आग पूरे बाजार में फैल सकती थी।

बिजली विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की। घटना की जानकारी मिलने के बाद जमानिया विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।

Advertisement

हालांकि, अभी तक आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम घटना से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटी है।

पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी पीड़ित दुकानदारों को जल्द राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page