गाजीपुर
बाढ़ प्रभावित कालनपुर और मतसा में बांटी गई राहत सामग्री
पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने प्रभावित परिवारों से जाना हाल, हरसंभव मदद का भरोसा
जमानियां। बाढ़ से प्रभावित जमानियां विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों तक राहत पहुंचाने का सिलसिला जारी है। सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम कालनपुर और मतसा में सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही राहत सामग्री का वितरण कराया गया। पूर्व विधायक सुनीता सिंह की मौजूदगी में जरूरतमंद बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री दी गई।

राहत सामग्री मिलने के बाद प्रभावित ग्रामीणों ने राहत की उम्मीद जताई। इस दौरान पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि बाढ़ की इस कठिन परिस्थिति में प्रभावित लोगों के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता है। शासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही राहत सामग्री जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
राहत सामग्री वितरण के दौरान उपजिलाधिकारी निधि, जमानियां मंडल अध्यक्ष पप्पू चौबे, महामंत्री विपिन राय एवं अनिल बिंद, नगीना राय, ललिता प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
