Connect with us

गोरखपुर

हरपुर-बुदहट थाना परिसर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Published

on

Loading...
Loading...

फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा परिसर, थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने किया आगंतुकों का स्वागत

सहजनवा, गोरखपुर। हरपुर-बुदहट थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थाना परिसर को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।

सोनबरसा चौकी पर भी हुआ आयोजन

सोनबरसा चौकी पर भी चौकी प्रभारी अभय सिंह के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और उपस्थित लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकी के दर्शन किए। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

जनप्रतिनिधि व पुलिसकर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक प्रदीप शुक्ला, एसडीएम सहजनवा नमन मेहता सहित पुलिस स्टाफ और क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान थाना परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया।

अंत में थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने कार्यक्रम में आए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page