Connect with us

गोरखपुर

जन्माष्टमी के दूसरे दिन बच्चों संग दिखा सीएम योगी का स्नेहिल अंदाज

Published

on

Loading...
Loading...

खिलौने-चॉकलेट देकर लुटाया प्यार, बच्चों के साथ बिताए आत्मीय पल

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर परिसर में जन्माष्टमी के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बच्चों के प्रति स्नेह और आत्मीयता से भरा अंदाज देखने को मिला। सुबह मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच सीएम योगी की नजर वहां पहुंचे मासूम बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ कुछ पल बिताए।

बच्चों से की आत्मीय बातचीत

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों के साथ आत्मीयता से बातचीत की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। बच्चों को खिलौने और चॉकलेट देकर उन्होंने खूब प्यार-दुलार किया। सीएम योगी के इस स्नेहिल व्यवहार से बच्चे भी बेहद खुश नजर आए।

श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना दृश्य

मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी मुख्यमंत्री के इस सहज और आत्मीय अंदाज को देखा। बच्चों के साथ सीएम योगी की तस्वीरें और उनका खिलखिलाता अंदाज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।

बच्चों की मुस्कान से खुशनुमा हुआ माहौल

जन्माष्टमी के उल्लास के बीच मुख्यमंत्री का बच्चों के प्रति प्रेम और अपनापन देखने को मिला। मासूम बच्चों के चेहरों पर खुशी और सीएम योगी का स्नेहिल अंदाज पूरे मंदिर परिसर के माहौल को और भी खुशनुमा बना गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page