भदोही
भाजपा काशी क्षेत्र कार्यसमिति सदस्य बने रमेश पांडेय, गोपीगंज में हुआ भव्य स्वागत
मंडल अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर किया अभिनंदन
गोपीगंज। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र की नवगठित कार्यसमिति में सदस्य मनोनीत होने पर पूर्व जिला महामंत्री रमेश पांडेय का गोपीगंज में कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंडल अध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर नवनियुक्त क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य का स्वागत किया।
इस अवसर पर रमेश पांडेय ने प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व, विशेष रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भदोही जनपद के कार्यकर्ताओं की समस्याओं और विषयों को काशी क्षेत्र में मजबूती से रखने का प्रयास करेंगे। साथ ही शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमल मिश्रा, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल, अमरलाल मौर्य, राहुल चौबे, संतोष सिंह, राकेश कौशल, सुरेश कौशल, राजकुमार, कमल मोदनवाल, संतोष मोदनवाल, अजय पांडेय, विष्णु पांडेय, राहुल, अनुज सेठ, रजत सिंह, हिमांशु साहू, सुरेश मौर्य, पाली गुप्ता, कमलेश कन्नौजिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
