Connect with us

चन्दौली

घरचित में बाढ़ के पानी में खड़े होकर किसानों ने मांगा मुआवजा

Published

on

Loading...
Loading...

घर का अनाज बेचकर कराई थी धान की रोपाई, बाढ़ में डूबी फसल; सर्वे कराकर राहत देने की मांग**

सकलडीहा(चन्दौली)। विकासखंड सकलडीहा की ग्राम सभा घरचित के किसानों ने बाढ़ के पानी में खड़े होकर सरकार से फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। किसानों का कहना है कि महंगाई के बीच उन्होंने पंपसेट और ट्यूबवेल के सहारे कर्ज लेकर धान की रोपाई कराई थी। खाद और दवा पर भी हजारों रुपये खर्च किए, लेकिन बाढ़ ने पूरी फसल बर्बाद कर दी।

किसान ऋषि यादव ने बताया कि खेती की लागत जुटाने के लिए कई किसानों ने घर में रखा अनाज तक बेच दिया था। उम्मीद थी कि धान की फसल तैयार होने के बाद परिवार का खर्च चल सकेगा, लेकिन खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह पानी में डूब गई।

किसान रोहित ने सरकार और जिला प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि समय पर आर्थिक सहायता नहीं मिली तो परिवारों के सामने भोजन और अगली फसल की तैयारी का संकट खड़ा हो जाएगा।

किसान आनंद ने कहा कि किसानों की आजीविका खेती पर निर्भर है। घर का अनाज बेचकर बच्चों की पढ़ाई, इलाज और धान की रोपाई का खर्च जुटाया जाता है। अब घर का अनाज भी चला गया और खेत की फसल भी बाढ़ में डूब गई।

Advertisement

किसानों ने लेखपाल से गांव पहुंचकर खेतों का मुआयना कराने और रिपोर्ट तैयार करने की मांग की, ताकि उन्हें जल्द मुआवजा मिल सके। इस दौरान राजू, चंदन, रोहित, आनंद, मुलायम, शेरू, लोकेश बघेल, सिंह यादव, ऋषि यादव, मंटू कुमार सहित कई किसान मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page