Connect with us

आजमगढ़

स्व. आद्या प्रसाद राय की पांचवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़

Published

on

Loading...
Loading...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और भूपेंद्र चौधरी ने श्रद्धांजलि अर्पित कर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

आजमगढ़। भाजपा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय के पिता स्व. आद्या प्रसाद राय की पांचवीं पुण्यतिथि पर दुर्वासा धाम में श्रद्धांजलि सभा, विशाल रक्तदान शिविर एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर का हुआ शुभारंभ

कुसुम चैरिटेबल ब्लड एंड कम्पोनेंट सेंटर की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने फीता काटकर किया। उन्होंने रक्तदाताओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव जीवन बचाने वाला महत्वपूर्ण सेवा कार्य है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान के प्रति आगे आना चाहिए।

सेवा कार्यों से आगे बढ़ रहे संस्कार

पंकज चौधरी ने कहा कि स्व. आद्या प्रसाद राय की पुण्यतिथि पर आयोजित सेवा कार्य उनके संस्कारों और समाज के प्रति समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने वाला है। रक्तदान केवल सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने का संकल्प भी है।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने स्व. आद्या प्रसाद राय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को महत्व दिया। उनकी स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास है।

Advertisement

पिता की स्मृति में सेवा को बनाया माध्यम

भाजपा प्रदेश मंत्री सहजानंद राय ने कहा कि उनके पिता शिक्षक के रूप में जीवनभर सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का मार्ग दिखाते रहे। उनकी पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों की सेवा के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि देना परिवार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने रक्तदाताओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया।

युवाओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। रक्तदाताओं का चिकित्सकीय परीक्षण करने के बाद रक्त संग्रह की व्यवस्था की गई। शिविर के दौरान स्व. आद्या प्रसाद राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया।

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण भी किया गया। आयोजकों ने सेवा कार्य के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में रक्तदान और पौधरोपण के जरिए सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

हजारों लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, दानिश आजाद अंसारी, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, विधायक पीएन पाठक, रामविलास चौहान, डॉ. असीम राय, मनीष जायसवाल, जयमंगल कन्नौजिया, ज्ञानेंद्र सिंह, आशीष सिंह आशु, पूर्व सांसद संगीत आजाद, पूर्व विधायक आजाद अरुमर्दन, उमेश पांडेय, रामदर्शन यादव, प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, राज सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page