गाजीपुर
गाजीपुर के थानों में हुई जनसुनवाई
शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
पुलिस ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, नियमानुसार कार्रवाई का दिया भरोसा
गाजीपुर। जनपद के सभी थानों में बुधवार को नियमित रूप से जनसुनवाई की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने थाने पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की गई। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
पुलिस विभाग ने बताया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। थानों पर नियमित जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को अपनी शिकायतें रखने का अवसर दिया जा रहा है।
