Connect with us

गोरखपुर

शिक्षक नवीन त्रिपाठी को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार

Published

on

Loading...
Loading...

पीएम श्री स्कूल उनवल प्रथम की बदली तस्वीर, छात्र संख्या 122 से बढ़कर 470 पहुंची

गोरखपुर। कक्षा-कक्ष में बेहतर शिक्षण के साथ विद्यालय की तस्वीर बदलने और विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक नवीन त्रिपाठी को शिक्षक दिवस पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए प्रदेश के 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन किया है। इनमें पीएम श्री स्कूल उनवल प्रथम के शिक्षक नवीन त्रिपाठी भी शामिल हैं। उन्हें पांच सितंबर को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

नवीन त्रिपाठी ने शिक्षक के रूप में अपनी यात्रा प्राथमिक विद्यालय बसौली से शुरू की। वर्ष 2018 में प्राथमिक विद्यालय टेकवर में अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा देकर चयनित होने के बाद उन्होंने विद्यालय के विकास और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के लिए कई प्रयोग किए। उनके प्रयासों से विद्यालय की शैक्षिक और भौतिक सुविधाओं में लगातार सुधार हुआ और बाद में स्कूल का चयन पीएम श्री विद्यालय के रूप में हुआ।

122 से 470 हुई छात्र संख्या

त्रिपाठी ने घर-घर संपर्क और अभिभावकों को जागरूक कर विद्यालय में बच्चों का नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। इसका परिणाम रहा कि छात्र संख्या करीब 122 से बढ़कर 470 तक पहुंच गई। स्कूल में डेस्क-बेंच, एलईडी लाइट, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, डिजिटल लाइब्रेरी, विज्ञान प्रयोगशाला और गणित किट जैसी सुविधाएं विकसित की गईं। बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण, खेल प्रतियोगिताओं और विभिन्न गतिविधियों में भी शामिल कराया गया।

विद्यालय के भवन का भी कायाकल्प हुआ। बाल वाटिका भवन, अतिरिक्त भवन, डबल स्टोरी भवन और प्रधानाध्यापक कक्ष का निर्माण कराया गया। स्कूल और नगर पंचायत के सहयोग से परिसर में इंटरलॉकिंग भी कराई गई।

Advertisement

विद्यालय की छात्राओं अंशिका, रोशनी, रीति, मधोनिक, आंशिका और अनन्या ने बताया कि त्रिपाठी सर के आने के बाद पढ़ाई को सरल तरीके से समझने और अनुशासन में काफी मदद मिली। शिक्षक उमाशंकर ने उनकी कार्यप्रणाली को अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक बताया।

नगर पंचायत अध्यक्ष महेश कुमार दुबे ने कहा कि नवीन त्रिपाठी का राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन पूरे उनवल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि उनके उत्कृष्ट कार्यों को नगर पंचायत स्तर पर भी सम्मानित कर सकारात्मक संदेश दिया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page