Connect with us

गोरखपुर

नौ माह की बच्ची के गले पर चाकू रखकर जेवर लूट की सूचना निकली झूठी

Published

on

Loading...
Loading...

फॉरेंसिक जांच और CCTV में नहीं मिला जबरन घुसने का सबूत, पति के डर से महिला ने रची चोरी की कहानी

गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गांव में नौ माह की बच्ची के गले पर चाकू रखकर करीब पांच लाख रुपये के जेवर लूटने की सूचना पुलिस जांच में झूठी निकली। फॉरेंसिक टीम की जांच में घर में जबरन प्रवेश या तोड़फोड़ के कोई साक्ष्य नहीं मिले। वहीं, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी घटना के समय किसी संदिग्ध की आवाजाही सामने नहीं आई।

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार के अनुसार, मंगलवार भोर तिघरा निवासी पूजा गुप्ता ने डायल 112 पर सूचना दी कि चार लोग घर में घुस आए और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

जांच के दौरान घर में जबरन प्रवेश के निशान नहीं मिले। घटना के समय घर के अन्य सदस्य भी सो रहे थे, लेकिन किसी को किसी तरह की आहट सुनाई नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने घर में आने-जाने वाले रास्तों और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

संदेह गहराने पर पुलिस ने महिला से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक महिला ने स्वीकार किया कि पति के डर से उसने जेवर चोरी होने की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो सूचना में बताए गए सभी जेवर घर के अंदर से ही बरामद हो गए।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page