Connect with us

गाजीपुर

जिला स्तरीय बैडमिंटन ट्रायल में 11 खिलाड़ियों का चयन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर, 1 सितंबर। प्रदेश स्तरीय संघ समन्वय सब-जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरा बाजार गाजीपुर में जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 7 से 9 सितंबर 2026 तक गाजियाबाद में प्रस्तावित है।

जिला स्तरीय ट्रायल में जिले के 30 बालक एवं 20 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह बालक और पांच बालिकाओं, कुल 11 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय स्तर के लिए किया गया।

Loading...

चयनित खिलाड़ी 2 सितंबर को सुबह नौ बजे तक डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा वाराणसी में मंडलीय चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल बैडमिंटन प्रशिक्षक चंदन यादव एवं क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद की देखरेख एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अधिकारियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का जायजा लिया और चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। जिला खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page