Connect with us

वाराणसी

56 देशों से मंगाए ड्राई फ्रूट्स से लगेगा रानी सती दादी को 56 भोग

Published

on

Loading...
Loading...

पहली बार विमान में होगा दादी का मंगल पाठ, 20 सितंबर को काशी से 230 भक्त होंगे रवाना

वाराणसी। रानी सती दादी के भक्तों के लिए इस वर्ष एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। जय दादी नाम बैंक काशी ट्रस्ट परिवार की ओर से दादी मंगल मनोरथ कार्यक्रम के तहत पहली बार विमान में सामूहिक मंगल पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए काशी से 230 दादी भक्त 20 सितंबर 2026 को हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विमान में होगा सामूहिक मंगल पाठ

भेलूपुर स्थित संस्था के अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान के निवास पर आयोजित समीक्षा बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। संस्था के संरक्षक आरके चौधरी और अध्यक्ष प्रदीप तुलस्यान ने बताया कि 20 सितंबर की सुबह काशी से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में ही दादी भक्तों द्वारा सामूहिक मंगल पाठ किया जाएगा। मंगल पाठ का वाचन मंगल पाठ सम्राट रजत शर्मा करेंगे।

दिल्ली पहुंचने के बाद सभी भक्त बसों के माध्यम से राजस्थान के झुंझुनू स्थित रानी सती दादी धाम जाएंगे, जहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ दादी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

56 देशों से आएगा 56 भोग का ड्राई फ्रूट्स

आयोजन की सबसे खास बात यह होगी कि रानी सती दादी को 56 देशों से ड्राई फ्रूट्स मंगाकर 56 भोग लगाया जाएगा। अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तक छह महाद्वीपों के विभिन्न देशों से ड्राई फ्रूट्स मंगाए जाएंगे। इसके अलावा भारत के करीब 70 शहरों से भी प्रसाद मंगाकर दादी जी को भोग अर्पित किया जाएगा।

Advertisement

आयोजकों के अनुसार इतनी व्यापक भागीदारी वाला यह उत्सव अपने आप में विशेष और ऐतिहासिक होगा।

खाटू श्याम और सालासर धाम के दर्शन

कार्यक्रम के तहत 21 सितंबर को दादी भक्तों को खाटू जी और सालासर धाम के दर्शन भी कराए जाएंगे। इसके बाद 22 सितंबर को झुंझुनू स्थित रानी सती दादी मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

पहली बार होगा दादी का मायरा उत्सव

22 सितंबर को रानी सती दादी मंदिर परिसर में दादी जी का मंगल पाठ होने के साथ उनके वैवाहिक कार्यक्रम के तहत पहली बार मायरा उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कार्यक्रम में देविका बाजोरिया, तेजस राणा और रजत शर्मा के पहुंचने की जानकारी दी गई है।

समीक्षा बैठक में तैयारियों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजित बैठक में ट्रस्ट परिवार के सदस्यों और दादी भक्तों ने तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में आरके चौधरी, प्रदीप तुलस्यान, सुनील नेमानी, संजय अग्रवाल अगुजी, विकास भावसिंहका, संजय पंसारी, सुरेश तुलस्यान, महेश चौधरी, कृष्ण गोपाल तुलस्यान, मंजू तुलस्यान, मधु तुलस्यान, निर्मला नेमानी, उमा अग्रवाल, श्यामा भावसिंहका, पूजा डोलिया और मीनू पंसारी सहित अन्य भक्तगण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में कृष्ण गोपाल तुलस्यान ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजकों का कहना है कि दादी मंगल मनोरथ का यह आयोजन भक्तों के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति से जुड़ा यादगार अवसर बनेगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page