Connect with us

गाजीपुर

जमानिया स्टेशन व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

गांधी चौक पर व्यापारियों ने किया गर्मजोशी से अभिनंदन

जमानिया (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश जायसवाल और युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज रौनियार का शनिवार को गांधी चौक पर व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। माल्यार्पण कर दोनों पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाया गया।

संकट मोचन मंदिर में की दर्शन-पूजन

स्वागत समारोह से पहले दोनों पदाधिकारियों ने गांधी चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और स्टेशन बाजार की खुशहाली की कामना की।

बैठक में सर्वसम्मति से चुने गए राकेश जायसवाल

गौरतलब है कि गुरुवार को स्टेशन बाजार व्यापार मंडल की बैठक में अध्यक्ष सतीश जायसवाल के निर्देश और मनोज रौनियार के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के बाद राकेश जायसवाल को सर्वसम्मति से व्यापार मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया था। अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को व्यापारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

व्यापारियों की समस्याएं मजबूती से उठाने की उम्मीद

व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि राकेश जायसवाल के नेतृत्व में स्टेशन बाजार के व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा। साथ ही व्यापारियों के हितों के लिए संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाएगा।

Advertisement

विश्वास पर खरा उतरने का किया वादा

नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने सभी व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा।

युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष ने एकजुटता पर दिया जोर

युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज रौनियार ने भी व्यापारियों के हित में आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के लिए सभी व्यापारियों का साथ जरूरी है।

स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में व्यापारी रहे मौजूद

इस अवसर पर विंध्याचल शर्मा, अवधेश बिंद, अजय जायसवाल, शंकर गोस्वामी, गुड्डू शर्मा, पंकज निगम, सभासद मोहन गुप्ता, मनीष यादव, देसी गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page