Connect with us

गाजीपुर

बाढ़ और कटान को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

ग्रामीणों से जानी समस्याएं

बलुआ घाट पर गंगा के जलस्तर का लिया जायजा

जमानिया (गाजीपुर)। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने जमानिया के बलुआ घाट पहुंचकर गंगा के जलस्तर एवं बाढ़ की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने तटीय क्षेत्रों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

सब्बलपुर कला में कटान वाले स्थानों का निरीक्षण

इसके बाद डीएम और एसपी ने थाना जमानिया क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ग्राम सब्बलपुर कला पहुंचकर संभावित कटान वाले स्थानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर बाढ़ और कटान से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली।

Advertisement

ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताईं अपनी समस्याएं

ग्रामीणों ने बाढ़ और कटान से होने वाली परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर डीएम और एसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कटान प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश

प्रशासन ने संभावित कटान वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से भी सतर्क रहने और किसी भी समस्या की तत्काल सूचना प्रशासन को देने की अपील की।

कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (एल/आर) गाजीपुर, उपजिलाधिकारी निधि, क्षेत्राधिकारी जमानिया अंकित तिवारी, तहसीलदार रामनारायण वर्मा, कोतवाली प्रभारी राम सजन नागर, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page