Connect with us

मध्य प्रदेश

कुम्हारी बस स्टैंड पर सड़क बनी जानलेवा, बड़े गड्ढों से रोज हादसों का खतरा

Published

on

Loading...
Loading...

दमोह-कटनी मुख्य मार्ग की बदहाली पर उठे सवाल, लोगों ने PWD-MPRDC से जल्द मरम्मत की मांग की

दमोह (मध्यप्रदेश)। जिले के अंतर्गत ग्राम कुम्हारी बस स्टैंड पर दमोह-कटनी मुख्य मार्ग की हालत बदहाल हो गई है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुम्हारी बस स्टैंड चौराहे से कटनी और दमोह की ओर जाने वाले दोनों मुख्य मार्गों पर गहरे गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।

बताया गया कि चौराहे से करीब 100 मीटर दूरी पर कटनी मार्ग और लगभग 200 मीटर दूरी पर दमोह मार्ग की सड़क पर कई स्थानों पर बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाता है।

स्थानीय लोगों ने सड़क की बदहाली को लेकर संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि वाहन मालिक सड़क कर, टोल टैक्स समेत विभिन्न करों का भुगतान करते हैं, इसके बावजूद सुरक्षित और बेहतर सड़क सुविधा नहीं मिल पा रही है।

लोगों ने बताया कि इस मार्ग के रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी संबंधित विभागों की है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार विभागों से सड़क का शीघ्र निरीक्षण कर गड्ढों को भरवाने तथा क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।

Advertisement

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह समस्या सिर्फ कुम्हारी तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले की कई अन्य सड़कें भी बदहाल हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page