Connect with us

जौनपुर

20 अक्टूबर से जौनपुर में गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतवाणी

Published

on

Loading...
Loading...

बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में 10 दिवसीय आयोजन, आचार्य शान्तनु जी महाराज करेंगे कथा वाचन

जौनपुर। जमदग्नि ऋषि की पावन धरती जौनपुर में 20 से 29 अक्टूबर 2026 तक भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। बीआरपी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा व्यास पूज्य आचार्य शान्तनु जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन से पहले विशाल कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। इसे लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और तैयारियां शुरू हो गई हैं।

पहले भी हो चुके हैं बड़े आयोजन

बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान पहले भी बड़े धार्मिक आयोजनों का साक्षी रहा है। वर्ष 2023 में सेवा भारती के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने इसी मैदान पर आचार्य शान्तनु जी महाराज की श्रीराम कथा आयोजित कराई थी। वर्ष 2024 में यहां कथा व्यास प्रेमभूषण जी महाराज की विशाल श्रीराम कथा हुई थी।

कलश यात्रा के लिए हुआ संकल्प-पूजन

कथा के सफल आयोजन की कामना को लेकर कैलाशपति, गोधना स्थित ज्ञान प्रकाश सिंह के आवास पर आचार्य शान्तनु जी महाराज ने श्रावण मास के दूसरे सोमवार को विधि-विधान से संकल्प-पूजन कराया। इस दौरान आयोजन की तैयारियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर चर्चा हुई।

ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि श्रीराम कथा धार्मिक आयोजन के साथ संस्कार, मर्यादा, सेवा, त्याग और सामाजिक समरसता का संदेश देती है। आयोजन में प्रांत कार्यवाह काशी प्रांत मुरली पाल, सेवा भारती जौनपुर के विभाग अध्यक्ष डॉ. तेज सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page