बलिया
बैरिया में बुधवार को निकलेगी भाजपा की तिरंगा यात्रा
सुबह आठ बजे तिनमुहानी से शहीद स्मारक तक होगी प्रभात फेरी
बैरिया (बलिया)। भारतीय जनता पार्टी मंडल बैरिया की ओर से बुधवार को विशाल तिरंगा यात्रा सह प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। यात्रा बैरिया विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता चंद्र बदन मिश्र के नेतृत्व में निकाली जाएगी।
भाजपा नेता बबलू बाबा ने बताया कि प्रभात फेरी सुबह आठ बजे बैरिया तिनमुहानी से शुरू होकर ऐतिहासिक शहीद स्मारक बैरिया तक जाएगी। यात्रा में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ आगे बढ़ेंगे।
उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य क्षेत्रवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। कार्यक्रम को लेकर मंडल स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में युवाओं और आम नागरिकों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
