Connect with us

भदोही

भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे

Published

on

Loading...
Loading...

जिले के पांच मंडलों में आयोजन, भाजपा पदाधिकारियों और आमजन ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

भदोही। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा की ओर से जिले के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व और जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित यात्राओं में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, बूथ अध्यक्षों और बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष किए।

जगन्नाथपुर, भदोही नगर, मोढ़, गोपीगंज और औराई मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जगन्नाथपुर और औराई में विधायक दीनानाथ भास्कर, भदोही नगर व मोढ़ में पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी और गोपीगंज में जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

संबंधित मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में निकली यात्राओं में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक राजेश पटेल, सहसंयोजक पवन दुबे, जिला महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल, जिला मीडिया प्रभारी नागेंद्र नाथ मिश्रा ‘नवीन’ समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा जनपद गूंज उठा। भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page