Connect with us

बलिया

मासूम से अश्लील हरकत का आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

सिकंदरपुर में नौ वर्षीय बच्ची से दुर्व्यवहार का आरोप, पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

सिकंदरपुर (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार किया है। बच्ची अपने ननिहाल में रह रही थी। आठ अगस्त को वह पास की दुकान पर कुरकुरे खरीदने गई थी, जहां दुकानदार पर उसके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने सिकंदरपुर थाने में तहरीर देकर पुलिस को साक्ष्य भी उपलब्ध कराए।

Loading...

पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और पोक्सो अधिनियम की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग की पहचान की सुरक्षा के लिए पुलिस ने उसके संबंध में जानकारी गोपनीय रखी है।

दूसरे मामले में भी कार्रवाई की मांग

थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव में सात वर्षीय बच्ची से कथित दुर्व्यवहार के मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष बबीता कनौजिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने 65 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page