Connect with us

वाराणसी

गांव पहुंचे आईएएस मिलन सिंह का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

महगांव के प्रथम आईएएस अधिकारी ने बढ़ाया गांव का गौरव, ग्रामीणों ने किया अभिनंदन

पिंडरा (वाराणसी)। क्षेत्र के महगांव गांव का नाम रोशन करने वाले गांव के प्रथम आईएएस अधिकारी मिलन कुमार सिंह के रविवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। लंबे समय बाद अपने गांव पहुंचे आईएएस अधिकारी को सम्मानित करने के लिए ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

दिल्ली में जीएसटी विभाग में हैं तैनात

महगांव कोट निवासी आईएएस अधिकारी मिलन कुमार सिंह वर्तमान में दिल्ली में जीएसटी विभाग में एडिशनल कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। प्रशासनिक सेवा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे मिलन सिंह की उपलब्धि पर ग्रामीणों ने गर्व जताया।

राष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी के परिवार से हैं मिलन सिंह

आईएएस मिलन कुमार सिंह के पिता अमरनाथ सिंह महगांव कोट के निवासी और राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबाल खिलाड़ी रहे हैं। ग्रामीणों ने उनके परिवार की उपलब्धियों को गांव के लिए गौरव बताया। ग्रामीणों का कहना है कि मिलन सिंह ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर गांव का नाम देशभर में रोशन किया है।

ग्रामीणों ने किया सम्मान

इस अवसर पर रतन सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आईएएस मिलन कुमार सिंह का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गांव के युवा उनके संघर्ष और सफलता से प्रेरणा लेकर शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page