Connect with us

भदोही

जामा मस्जिद गली का क्षतिग्रस्त चेंबर बना मुसीबत, पूर्व सभासद ने उठाई निर्माण की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

सफाई के दौरान बना गहरा गड्ढा, पानी भरने से पैदल राहगीरों की बढ़ी परेशानी

गोपीगंज (भदोही)। नगर के पुलिस चौकी और जामा मस्जिद के बीच से होकर प्राचीन दुर्गा मंदिर एवं बाजार को जोड़ने वाली गली के मुहाने पर क्षतिग्रस्त चेंबर स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। चेंबर टूटने के बाद बने गड्ढे में पानी भर जाने से लोगों का पैदल आवागमन भी मुश्किल हो गया है। मामले को लेकर नगर पालिका परिषद गोपीगंज के पूर्व सभासद अनीस अहमद ‘लीडर’ ने अधिशासी अधिकारी को पत्र देकर चेंबर का तत्काल निर्माण कराने की मांग की है।

सफाई के बाद और बिगड़ी स्थिति

पूर्व सभासद ने अधिशासी अधिकारी बीना सिंह को दिए मांग पत्र में बताया कि जामा मस्जिद गली के सामने पहले से क्षतिग्रस्त चेंबर दो दिन पूर्व रात में पालिका कर्मियों द्वारा कराई गई सफाई के दौरान और क्षतिग्रस्त हो गया। सफाई के बाद वहां बड़ा गड्ढा बन गया, जिसमें पानी भरने से समस्या गंभीर हो गई है।

मंदिर और बाजार जाने का प्रमुख रास्ता

यह चेंबर गली के प्रवेश मार्ग पर स्थित है। इसी रास्ते से स्थानीय लोग पैदल और साइकिल से प्राचीन दुर्गा मंदिर में पूजा-पाठ करने के साथ बाजार में आवश्यक कार्यों के लिए आते-जाते हैं। चेंबर टूटने और गड्ढे में पानी भरे होने के कारण लोगों को रास्ते से गुजरने में काफी कठिनाई हो रही है।

जनहित में जल्द निर्माण की मांग

पूर्व सभासद अनीस अहमद ‘लीडर’ ने नगर पालिका प्रशासन से जनहित को देखते हुए क्षतिग्रस्त चेंबर का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि रास्ता व्यस्त होने के कारण किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। चेंबर का निर्माण होने से स्थानीय लोगों के साथ मंदिर और बाजार आने-जाने वाले राहगीरों को राहत मिलेगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page