Connect with us

जौनपुर

सीएमओ के औचक निरीक्षण से अस्पताल में मची हलचल

Published

on

Loading...
Loading...

शाहगंज सीएचसी में सभी चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मिले ड्यूटी पर, मरीजों से लिया फीडबैक

शाहगंज (जौनपुर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगा राम गौतम ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ के अचानक पहुंचने से अस्पताल प्रशासन में हलचल मच गई। हालांकि निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी समेत सभी चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर मौजूद मिले।

सीएमओ ने अस्पताल की ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण कक्ष सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति देखी। उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकों के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। मरीजों से मिली शिकायतों और सुझावों के आधार पर अस्पताल प्रशासन को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता के निर्देश

डॉ. गंगा राम गौतम ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि मरीजों को समय से बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार करने की हिदायत दी। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने पर भी जोर दिया।

Advertisement

सीएमओ ने कहा कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। मरीजों के उपचार और सुविधाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने सीएमओ को अस्पताल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों के ड्यूटी पर मौजूद मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली। सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार और मरीजों की शिकायतों के प्राथमिकता से समाधान के निर्देश दिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page