Connect with us

जौनपुर

कंपोजिट विद्यालय पकड़ी का निरीक्षण, बच्चों की परखी शैक्षिक क्षमता

Published

on

Loading...
Loading...

खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षण व्यवस्था की सराहना की, शत-प्रतिशत उपस्थिति पर दिया जोर

शाहगंज (जौनपुर)। विकासखंड शाहगंज स्थित कंपोजिट विद्यालय पकड़ी का खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की पढ़ाई और शिक्षकों के प्रयासों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कक्षाओं में पहुंचे और विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछे। बच्चों ने सवालों के संतोषजनक जवाब देकर अपनी शैक्षिक क्षमता का प्रदर्शन किया। विद्यालय में चल रही शिक्षण गतिविधियों और बच्चों की जानकारी से खंड शिक्षा अधिकारी संतुष्ट नजर आए।

उन्होंने शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए शिक्षकों को अभिभावकों से नियमित संपर्क बढ़ाने और बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करने को कहा।

खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के मेधावी और बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ेगा और अन्य विद्यार्थी भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे।

Advertisement

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ प्रशांत मिश्र सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने दिए गए मार्गदर्शन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी का आभार जताते हुए शैक्षिक गुणवत्ता और छात्र उपस्थिति में सुधार के लिए निरंतर प्रयास करने का भरोसा दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page