बलिया
11 अगस्त को बेल्थरारोड में सपा का बड़ा कार्यक्रम
प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, कार्यकर्ताओं ने शुरू की तैयारियां
बेल्थरारोड (बलिया)। नगर स्थित लगन मैरिज हॉल में 11 अगस्त को समाजवादी पार्टी की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
सपा नेता राजेश पासवान ने बताया कि कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
वहीं, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष मक्की अजीज ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से संवाद कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निर्धारित तिथि पर लगन मैरिज हॉल पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और पार्टी स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
