Connect with us

गोरखपुर

चोरी की बाइक के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

राजघाट पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

गोरखपुर। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत राजघाट पुलिस ने एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोरखपुर के विभिन्न थानों में चोरी, चोरी का सामान रखने और आबकारी अधिनियम सहित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

चोरी की बाइक बरामद, मुकदमे में बढ़ाई गई धारा

पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सतीश कुमार निषाद पुत्र कामेश्वर प्रसाद, निवासी मांटेसरी गली, चारफाटक मोहद्दीपुर, थाना कैंट, गोरखपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक, 6 अगस्त को वादी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। इस मामले में थाना राजघाट में मुकदमा अपराध संख्या 0138/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के बाद चोरी की बाइक बरामद कर ली गई, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास मिला

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना कैंट में वर्ष 2018 और 2019 में आबकारी अधिनियम एवं अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2021 में चोरी और चोरी का सामान रखने से संबंधित मामला भी दर्ज हुआ था। इसके अलावा वर्ष 2026 में भी उसके खिलाफ चोरी से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं।

Advertisement

पुलिस टीम को मिली सफलता

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी टीपीनगर उपनिरीक्षक संजय सिंह चंदेल, चौकी प्रभारी पाण्डेयहाता उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार पाण्डेय तथा कांस्टेबल सोनू प्रसाद, रामभवन तिवारी, राजेश कुमार और अश्वनी गुप्ता शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि चोरी और अन्य अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page