Connect with us

बलिया

बांसडीह प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

Published

on

Loading...
Loading...

क्षेत्रीय विकास, सरयू कटान और सड़क निर्माण समेत विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

बांसडीह (बलिया)। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ स्थित कालीदास मार्ग आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं और स्थानीय समस्याओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

सरयू कटान और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठाया

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सरयू नदी के कटान से प्रभावित गांवों की स्थिति से अवगत कराते हुए स्थायी समाधान की मांग की। साथ ही रेवती में बाईपास निर्माण, शाहपुर निवासी सीमा यादव को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने तथा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर सड़कों के निर्माण सहित कई जनहित के मुद्दे उठाए गए।

मुख्यमंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए बलिया की प्रसिद्ध लिट्टी-चोखा का भी जिक्र किया और आगामी चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।

कई भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद

प्रतिनिधिमंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश वर्मा, नितेश सिंह, मिथिलेश तिवारी, भोला ओझा, शारदानन्द साहनी, दिग्विजय सिंह ‘छोटू’, अजीत मिश्रा, गोपाल गुप्ता, ध्रुव तिवारी, दुर्गेश मिश्रा, दीवानजी और विवेक गुप्ता सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page