Connect with us

बलिया

सीएमओ के औचक निरीक्षण में अस्पताल की अव्यवस्थाएं उजागर

Published

on

Loading...
Loading...

तीन डॉक्टर समेत पांच कर्मचारियों का वेतन रोका, अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए डीएम को भेजी रिपोर्ट

बैरिया (बलिया)। संयुक्त राजकीय चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोनबरसा का गुरुवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायण राय ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई अव्यवस्थाएं और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आने पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं के लिए अधीक्षक डॉ. विमल कुमार को जिम्मेदार ठहराते हुए सुधार के निर्देश दिए।

तीन चिकित्सकों सहित पांच कर्मचारियों का वेतन रोका

निरीक्षण के दौरान बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए जाने पर डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. प्रियंका राय, एक ऑपरेशन थिएटर कर्मचारी तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी खुशबू सिंह का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : सीएमओ

सीएमओ ने कहा कि सीमित संसाधनों और चिकित्सकों की कमी के बावजूद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं, लेकिन कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों डॉ. सुमन मिश्रा, डॉ. साल्टी कसेरा, डॉ. रोहन गुप्त और डॉ. दीपक कुमार सिंह को पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए।

सीएचओ सेंटरों की भी होगी जांच

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने मुरली छपरा क्षेत्र के 10 सीएचओ सेंटरों पर ताला लटके होने की शिकायत भी सीएमओ से की। इस पर उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page