गाजीपुर
मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गाजीपुर में जागरूकता अभियान
पुलिस ने बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की, एंटी रोमियो टीम ने चलाया चेकिंग अभियान
गाजीपुर। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ अभियान के तहत शुक्रवार को जनपदभर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
एंटी रोमियो टीम ने चलाया विशेष अभियान
अभियान के दौरान जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों ने स्कूल-कॉलेजों, बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।
महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा समाज में जागरूकता बढ़ाना है। जनपद में यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
