Connect with us

बलिया

‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’: जिगनी खास के ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Published

on

Loading...
Loading...

आठ वर्षों से जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, चुनाव से पहले निर्माण नहीं हुआ तो नहीं करेंगे मतदान

गड़वार (बलिया)। विकासखंड गड़वार की ग्राम पंचायत जिगनी खास (उत्तर डेरा) में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब आठ वर्षों से जर्जर सड़क की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए “सड़क नहीं तो वोट नहीं” का नारा बुलंद किया और चेतावनी दी कि यदि चुनाव से पहले सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो पूरा गांव मतदान का बहिष्कार करेगा।

Loading...

बारिश में दलदल बन जाती है सड़क, बच्चों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि हल्की बारिश होते ही मुख्य मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। स्कूली बच्चे आए दिन कीचड़ में गिरकर घायल हो रहे हैं, जबकि आपात स्थिति में एम्बुलेंस का गांव तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिले हैं।

सड़क निर्माण नहीं हुआ तो होगा मतदान का बहिष्कार

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि यदि विधानसभा चुनाव से पहले सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो गांव के सभी मतदाता लोकतांत्रिक तरीके से मतदान का बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शन में विदेशी यादव, भृगुनाथ यादव, अखिलेश यादव, विनोद यादव, रमाकांत यादव, हारीमंगल यादव, राजेंद्र यादव, चंद्रमा यादव, जयप्रकाश यादव, जगत यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page