Connect with us

बलिया

विद्यालय में विधायक उमाशंकर सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

शोकसभा में दो मिनट का मौन, जनसेवा और शिक्षा क्षेत्र में योगदान को किया याद

रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के असामयिक निधन पर गुरुवार को श्री बाला जी यशोदा कुंवर अर्जुन विद्यापीठ में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोकसभा में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने मोमबत्तियां प्रज्ज्वलित कर स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान उनके जनसेवा, शिक्षा, सामाजिक समरसता और क्षेत्रीय विकास में दिए गए योगदान को याद किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक अर्जुन जी ने कहा कि स्वर्गीय उमाशंकर सिंह ने अपने सार्वजनिक जीवन में हमेशा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका निधन केवल रसड़ा विधानसभा ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए, जिन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

सभा में उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा के बाद स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के सम्मान में विद्यालय में पठन-पाठन कार्य स्थगित कर दिया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page