Connect with us

बलिया

32 साल से अपनी जमीन के लिए भटक रहे 82 वर्षीय बुजुर्ग

Published

on

Loading...
Loading...

मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार

पुश्तैनी भूमि पर कब्जा दिलाने और फर्जी मुकदमों से राहत की मांग

बलिया। नगरा क्षेत्र के हैदरपुर तियरा निवासी 82 वर्षीय हरिशंकर तिवारी ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर अधिकार दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि वह पिछले 32 वर्षों से अपनी भूमि के लिए शासन और प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल सका है।

हरिशंकर तिवारी का आरोप है कि वर्ष 1996 में तत्कालीन चकबंदी अधिकारी ने उनके पक्ष में आदेश देते हुए कथित अनियमितता के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद उनकी आराजी संख्या 735 (करीब 11 डिसमिल भूमि) पर कथित रूप से कूटरचित तरीके से अमल-दरामद कराकर कब्जा कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि कमिश्नरी, जिला न्यायालय और जिलाधिकारी कार्यालय से उनके पक्ष में आदेश जारी हो चुके हैं। जिलाधिकारी द्वारा तहसीलदार को मौके पर जांच कर कब्जा दिलाने के निर्देश भी दिए गए, लेकिन अब तक आदेश का पालन नहीं हुआ।

Advertisement

बुजुर्ग का कहना है कि उनकी जमीन पर पुराना टीनशेड मौजूद है। जब भी वह मकान निर्माण का प्रयास करते हैं, कुछ लोग कथित रूप से विरोध करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उन्हें उनकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा दिलाया जाए तथा यदि उनके अनुसार कोई फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं तो उनकी भी निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page