Connect with us

भदोही

सांसद ने कंधिया में एम्स की तर्ज पर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की उठाई मांग

Published

on

Loading...
Loading...

संसद में नियम 377 के तहत रखा प्रस्ताव, लंबे समय से अधिग्रहीत भूमि के जनहित में उपयोग की वकालत

भदोही। भदोही के सांसद डॉ. विनोद बिंद ने संसद में नियम 377 के तहत कंधिया क्षेत्र में एम्स की तर्ज पर आधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 से औद्योगिक विकास के लिए अधिग्रहीत भूमि का अब तक अपेक्षित उपयोग नहीं हो सका है। ऐसे में इस भूमि का उपयोग जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए किया जाना चाहिए।

लंबे समय से लंबित है परियोजना

सांसद ने कहा कि कंधिया क्षेत्र में औद्योगिक विकास की योजना के लिए बड़े पैमाने पर भूमि अधिग्रहित की गई थी, लेकिन प्रस्तावित परियोजना वर्षों बाद भी आगे नहीं बढ़ सकी। इससे अधिग्रहीत भूमि का उपयोग जनहित में नहीं हो पा रहा है।

आसपास के जिलों को मिलेगा लाभ

डॉ. विनोद बिंद ने संसद में कहा कि यदि कंधिया में एम्स की तर्ज पर आधुनिक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना होती है तो भदोही, वाराणसी, जौनपुर सहित आसपास के कई जनपदों के लाखों लोगों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।

जनहित में भूमि के उपयोग पर दिया जोर

सांसद ने कहा कि लंबे समय से निष्प्रयोज्य पड़ी भूमि का उपयोग जनहित की परियोजना के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करेगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page