Connect with us

बलिया

रेवती में अवैध शराब के ठिकानों पर पुलिस-आबकारी विभाग का छापा

Published

on

Loading...
Loading...

1,800 लीटर लहन नष्ट, 10 भट्ठियां ध्वस्त; 50 लीटर कच्ची शराब के मामले में दो मुकदमे दर्ज

बलिया। अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेवती थाना क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ग्राम भाखर और दुसाध टोली में की गई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया तथा शराब बनाने की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया।

छापेमारी में 10 भट्ठियां तोड़ी गईं

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक विमलेश कुमार एवं रेवती थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान करीब 1,800 लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया और शराब बनाने में प्रयुक्त 10 अवैध भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया।

टीम पहुंचते ही फरार हुए कारोबारी

छापेमारी की सूचना मिलते ही अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोग मौके से फरार हो गए, जिसके कारण किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। हालांकि टीम ने मौके से बरामद सामग्री को नष्ट कर अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई की।

दो मुकदमे दर्ज, अभियान रहेगा जारी

आबकारी विभाग ने 50 लीटर कच्ची शराब बरामद होने के मामले में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। इस संयुक्त अभियान में आबकारी विभाग, रेवती थाना पुलिस और महिला पुलिसकर्मियों ने भी भाग लिया। पुलिस प्रशासन ने कहा कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page