Connect with us

वाराणसी

आरती सरोज भारतीय अवाम पार्टी की प्रदेश महासचिव मनोनीत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। भारतीय अवाम पार्टी की केन्द्रीय परिषद ने बड़ागांव निवासी आरती सरोज को उत्तर प्रदेश का महासचिव मनोनीत किया है। आरती सरोज 22 वर्षों से दलित समुदाय के अधिकारों के लिए कार्य कर रही हैं। सुभाषवादी विचारधारा से जुड़कर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के महान आदर्शों को प्रसारित करने के लिए आरती सरोज दलित समुदाय को प्रेरित करती रही हैं। रामपंथ में दीक्षित आरती सरोज ने दलित परिवारों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का भी काम किया है।

महासचिव मनोनीत होने के बाद आरती सुभाष मन्दिर पहुंची, परम पावन नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चरणों में मत्था टेका। पुजारी खुशी रमन भारतवंशी ने विधिवत पूजा पाठ कराया और सलामी दिलाई।

Loading...

आरती सरोज का मनोनयन पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष नजमा परवीन के हस्ताक्षर से जारी किया गया।

मनोनयन पर भारतीय अवाम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जी, राष्ट्रीय महासचिव कुँअर मुहम्मद नसीम रजा खां, राष्ट्रीय सचिव पप्पू मिश्रा, लेबर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव दुबे, स्टूडेंट्स यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति मिश्रा ने बधाई दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page