Connect with us

वाराणसी

ज्ञानवापी :एडवोकेट कमिश्नर के संग दोनों पक्षों के 52 लोगो की मौजूदगी में सर्वे

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट: मनोकामना सिंह

वाराणसी। ज्ञानवापी का सर्वे सुबह 8 बजे से शुरू हो चुका है। एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्र और वादी-प्रतिवादी पक्ष के 52 लोग परिसर के अंदर गए हैं। सर्वे टीम में सभी के मोबाइल बाहर जमा करा दिए गए। प्रशासन ने ज्ञानवापी परिसर के चारों तरफ 500 मीटर तक पब्लिक की एंट्री बंद करा दी है।

Loading...


एक किमी. के दायरे में 1500 से ज्यादा पुलिस-पीएसी के जवान तैनात हैं। सालों से बंद तहखानों में सर्वे करना था, इसलिए टीम बैटरी लाइट लेकर गई है। इसके अलावा, ताला तोड़ने वाले, सपेरे और सफाईकर्मियों को भी बुलाया गया है। सर्वे दोपहर 12 बजे तक चलेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 तहखानों का सर्वे हो चुका है और तीसरे तहखाने का सर्वे जारी है। अदालत के आदेशानुसार सर्वे 12 बजे तक जारी रहेगा।
वाराणसी ज्ञानवापी सर्वे प्रकरण में अदालत के आदेश का पालन करने के लिये मुस्तैद प्रशासन के साथ कोर्ट सर्वेवर द्वारा सर्वे का कार्य जारी है। इस दौरान चप्पे चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त है।
सर्वे के दौरान बैरिकेटिंग के अंदर किसी को जाने की अनुमति नही है। मीडिया को भी बैरिकेटिंग के बाहर रखा गया है। मस्जिद परिसर के 100 मीटर दूर ही पुलिस ने बैरिकेटिंग कर रखा है। हर तरफ नाकेबन्दी की स्थिति है।
इस दौरान दर्शन करने आ रहे दर्शनार्थियों को सुरक्षा जांच के बाद प्रसार में प्रवेश दिया जा रहा है। शांतिपूर्वक दर्शन का कार्य चल रहा है। बांस फाटक से मस्जिद परिसर तक भारी पुलिस बल तैनात है। चप्पे चप्पे पर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम कर रखे है। गलियों के भी पुलिस गश्त जारी है। बेवजह घूम रहे अथवा खड़े लोगो को रोका और टोका जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page