Connect with us

बलिया

पहली सोमवारी पर कैलाश धाम मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Published

on

Loading...
Loading...

जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए सुबह से लगी भक्तों की लंबी कतारें

‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर, शाम को भजन संध्या ने बांधा समां

बलिया। सावन माह की पहली सोमवारी पर नगर स्थित कैलाश धाम रोड के कैलाश धाम ठाकुर जी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे मंदिर परिसर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

विधि-विधान से किया जलाभिषेक

श्रद्धालु हाथों में गंगाजल, दूध, बेलपत्र, भांग और धतूरा लेकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक कर भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।

शाम को आकर्षक साज-सज्जा ने मोहा मन

संध्या के समय मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों और फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। आकर्षक सजावट ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

Advertisement

भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

संध्या आरती के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने भगवान शिव के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। भक्ति संगीत पर श्रद्धालु देर तक मंत्रमुग्ध रहे। देर रात तक मंदिर में दर्शन-पूजन और जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page