बलिया
सावन के पहले सोमवार पर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजे रतसर के शिवालय
शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक कर मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
प्रमुख मंदिरों में रही विशेष चहल-पहल, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
रतसर (बलिया)। सावन माह के पहले सोमवार पर रतसर क्षेत्र पूरी तरह शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। सुबह से ही क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण भक्तिमय हो उठा।
प्रमुख शिवालयों में हुआ विशेष पूजन
कस्बा स्थित प्राचीन धनेश्वर नाथ शिव मंदिर (धनौती), भुवनेश्वर महादेव मंदिर, बीका भगत शिव मंदिर, श्रीनाथ जी शिव मंदिर तथा अगरधत्त नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र, भांग एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजाम
सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए स्थानीय स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर दर्शन-पूजन करते रहे और पूरे दिन मंदिरों में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।
सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर मंदिर परिसरों और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरे समय मुस्तैद रहा, जिससे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
