Connect with us

बलिया

बंद मकान में चोरी, कुंडी काटकर लाखों के सामान पर हाथ साफ होने की आशंका

Published

on

Loading...
Loading...

गुजरात में रहने वाले परिवार के सूने घर को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

मकान मालिक के लौटने के बाद ही होगा नुकसान का सही आकलन

बैरिया (बलिया)। रेवती थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव में रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मुख्य दरवाजे की कुंडी काटकर घर में घुसे और चार कमरों के ताले तोड़कर अलमारी तथा बक्सों में रखा सामान खंगाल दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सूने घर को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, नारायणगढ़ निवासी केशव राम अपने परिवार के साथ गुजरात में रहते हैं। गांव स्थित उनका पैतृक मकान बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने रात में घर में प्रवेश किया और सामान बिखेरते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

मौके से मिले सिगरेट के पैकेट

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित के भाई एवं ग्राम प्रधान अरुण यादव ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पीआरबी और रेवती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से सिगरेट के पैकेट भी मिले हैं, जिन्हें जांच का हिस्सा बनाया गया है।

Advertisement

पुलिस ने शुरू की जांच

ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। रेवती थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मकान मालिक के गांव लौटने के बाद तहरीर मिलने पर चोरी गए सामान का सही आकलन हो सकेगा। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page