Connect with us

मिर्ज़ापुर

राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सेमफोर्ड स्कूल का शानदार प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

दीप्ति यादव ने जीता गोल्ड, शुभ टंडन, सिंधुजा टंडन और परि जायसवाल को सिल्वर पदक

विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षक अफसर खान को दी बधाई

मिर्ज़ापुर। लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सेमफोर्ड स्कूल, मीरजापुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा दीप्ति यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं शुभ टंडन, सिंधुजा टंडन और परि जायसवाल ने रजत पदक हासिल किया।

खिलाड़ियों की सफलता पर विद्यालय में खुशी

प्रतियोगिता में मिली सफलता पर विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विवेक बरनवाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने ताइक्वांडो प्रशिक्षक अफसर खान के योगदान की भी सराहना की।

खेल और शिक्षा दोनों पर समान जोर

बसही शाखा के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय में ताइक्वांडो, स्केटिंग सहित विभिन्न खेलों का नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ओलंपिक खेलों से जुड़े प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisement

नटवा शाखा की प्रधानाचार्या श्वेता मेहरोत्रा खत्री ने बताया कि विद्यालय में नर्सरी स्तर से ही बच्चों को विभिन्न गतिविधियों और खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि उनकी रुचि शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में भी विकसित हो सके।

प्रशिक्षक और खिलाड़ियों को मिली शुभकामनाएं

विद्यालय की मंजरी खरे, रेखा श्रीवास्तव, अजीत पांडे, अनिल कुमार यादव, संगीता शर्मा और शबाना परवीन सहित अन्य शिक्षकों ने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक अफसर खान को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में सभी विद्यार्थियों को बिना किसी भेदभाव के खेल और अन्य गतिविधियों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page