गाजीपुर
दहेज हत्या के मामले में दो महिला आरोपी गिरफ्तार
भांवरकोल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वीरपुर मोड़ से दबोचा
दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित थीं दोनों आरोपी, न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई
भांवरकोल (गाजीपुर)। दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रही दो महिला आरोपियों को भांवरकोल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को वीरपुर मोड़ से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने हमराह पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए थाना भांवरकोल पर दर्ज मुकदमा संख्या 129/2026 से संबंधित दो वांछित महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया।
दहेज हत्या के मुकदमे में थीं वांछित
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शाइस्ता परवीन उर्फ रुही (22 वर्ष) तथा कुरैशा खातून (54 वर्ष) निवासी महेशपुर प्रथम (पखनपुरा), थाना भांवरकोल के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 238, 103(1) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत दर्ज मुकदमे में कार्रवाई की जा रही है।
अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। मामले की विवेचना एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
