मिर्ज़ापुर
आशुतोष सिन्हा के जन्मदिन पर कायस्थ समाज ने लगाया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
“पांच पेड़-आशुतोष के नाम” अभियान के तहत आम, अनार, अमरूद, नीम और कपूर के पौधे लगाए गए
मिर्ज़ापुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से कायस्थ समाज की ओर से विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा के जन्मदिवस के अवसर पर स्थानीय लोंहदी रोड स्थित “माधव कुंज” में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
पांच पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रमुख समाजसेवी डॉ. शक्ति श्रीवास्तव ने कहा कि “पांच पेड़-आशुतोष के नाम” अभियान के तहत पृथ्वी पर जीवन की निरंतरता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए यह पहल की गई है। इस दौरान आम, अनार, अमरूद, नीम और कपूर के पौधे लगाए गए।
प्रकृति से छेड़छाड़ जीवन के लिए खतरा
कार्यक्रम का संचालन कर रहे विशिष्ट न्यासी एडवोकेट सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण के साथ लगातार हो रहे खिलवाड़ से प्राकृतिक संतुलन प्रभावित हो रहा है। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाली पीढ़ियों के लिए गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।
लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर किया नमन
कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने घंटाघर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद उनकी प्रतिमा के सानिध्य में आशुतोष सिन्हा के जन्मदिन का केक काटकर शुभकामनाएं दी गईं।
समाज के लोगों ने निभाई सहभागिता
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और गणमान्य लोगों का आभार रजत श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक शिवम श्रीवास्तव सहित समाज के अनेक लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहभागिता की।
इस अवसर पर डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, एडवोकेट सुधांशु श्रीवास्तव, मधुर श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, सुनील सिन्हा, संध्या श्रीवास्तव, शालिनी सिन्हा, रोली श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
